होली पर बड़ी राहत, मिलेगा बिल्कुल मुफ़्त गैस सिलेंडर; ऐसे उठाएं फायदा

Free LPG On Holi 2026: दिल्ली और यूपी सरकार की नई योजना के तहत होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा। जानिए इस पहल के बारे में और किसे मिलेगा लाभ।

Free LPG On Holi 2026: भारत में त्यौहारों का मौसम आते ही लोग अपनी खुशियों को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इस बार दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने नागरिकों को विशेष राहत देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के तहत होली और दिवाली जैसे प्रमुख त्यौहारों के दौरान गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

किसे मिलेगा मुफ्त सिलेंडर?

दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस पहल का लाभ देने का फैसला किया है। योजना के तहत, चयनित परिवारों को होली और दिवाली के अवसर पर गैस सिलेंडर के लिए 853 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी इस योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन यहां खास ध्यान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से जुड़े परिवारों पर है। जिन परिवारों ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया है, उन्हें होली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

यूपी में उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले परिवारों को इस योजना का सबसे बड़ा लाभ होगा। इस कदम से सरकार उन परिवारों की मदद करना चाहती है जो अभी भी जलाने के पारंपरिक तरीके जैसे लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल करते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को इस योजना का बड़ा फायदा होगा, जहां रसोई में गैस सिलेंडर की कीमत एक बड़ी चिंता होती है।

क्या है सरकार का उद्देश्य

सरकार का मेन मकसद इस पहल के जरिए समाज के कमजोर वर्गों को त्योहारों के दौरान राहत देना है। महिलाएं जो घर की रसोई संभालती हैं, उनके लिए यह योजना राहत की बात है, क्योंकि अब उन्हें रसोई का खर्च कम करने में मदद मिलेगी। खासकर त्यौहारों के समय जब खर्च बढ़ जाता है, ऐसे में इस योजना से उन्हें आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

election commission vacancy 2026: ग्रेजुएट्स को मिलेगी अच्छी सैलरी, काम है डेटा एंट्री

क्या करना होगा लाभ उठाने के लिए?

अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो होली और दिवाली के समय आपको सीधे तौर पर ₹853 की सहायता राशि मिलेगी, जो आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। वहीं, अगर आप यूपी के निवासी हैं और उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं तो आपको होली के समय मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button