सपा की नई होर्डिंग में छिपा है 2027 का बड़ा राज, जानिए क्या है अखिलेश का प्लान
2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नई होर्डिंग लगाई।

Akhilesh Yadav Birthday 2025: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सभी प्रमुख सियासी गुट अपने-अपने तरीके से जोरदार प्रचार शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को लखनऊ में एक नई होर्डिंग लगाई, जो विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी है। इस होर्डिंग में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर है, और यह बीजेपी के “डबल इंजन” स्लोगन का एक तगड़ा जवाब देती नजर आ रही है।
हॉर्डिंग में सपा प्रमुख ट्रेन के इंजन पर खड़े हुए दिखाए गए हैं, साथ ही इस पर संस्कृत में उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी लिखी गई हैं। होर्डिंग को संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र के सपा नेता जयराम पांडेय ने लगवाया है। इसमें ट्रेन के इंजन पर लिखा गया है: “एक इंजन, मजबूत इंजन”, जबकि ट्रेन के डिब्बों पर सपा सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं के नाम दर्ज किए गए हैं।
पूर्व सीएम का जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday 2025)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश यादव का वास्तविक जन्मदिन आज है, जबकि उनके दस्तावेजों में उनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 1973 दर्ज है। सपा कार्यकर्ता और समर्थक इस मौके पर अखिलेश का वास्तविक जन्मदिन बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। होर्डिंग में लिखा है: “फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन की सरकार!” इस होर्डिंग में अखिलेश को एक इंजन पर खड़ा हुआ दिखाया गया है, जो आगामी चुनावों के लिए एक मजबूत संदेश देता है।
अखिलेश यादव की सादगी: सड़क किनारे बुजुर्ग से खीले खरीदे, बचपन की यादें हुईं ताजा
यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि जयराम पांडेय हर साल अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इस तरह की होर्डिंग्स लगवाते रहे हैं। पिछले साल उनके द्वारा ‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ शीर्षक से लगवाई गई होर्डिंग भी काफी चर्चा में आई थी। इसके अलावा, होर्डिंग में पीडीए फॉर्मूला को भी नए अंदाज में दर्शाया गया था। इस फॉर्मूले के तहत ‘P’ का मतलब प्रगतिशील, ‘D’ का मतलब दूरदर्शी और ‘A’ का मतलब अमनपसंद है।



