दो दिन छुट्टी पर आए सेना के जवान इंद्रपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकी

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर चांदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कसईपुर (पोस्ट भूआ पटखौली) ने छुट्टी पर घर आए सेना के जवान इंद्रपाल यादव (पुत्र ननकुराम यादव) को बीती रात 1:17 बजे अज्ञात बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है। कि बदमाश बिना नंबर की अर्टिगा कार से आए और गाड़ी से उतरे बिना ही शीशा खोलकर धमकी देते रहे।

आवाज़ सुनते ही जवान के पिता बाहर निकले तो आरोपी घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से परिवार दहशत में है, वहीं गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएँ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के चांदा सर्कल में अपराध की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। कुछ महीने पहले नजदीकी ढाबे पर हुई मारपीट में एक युवक की मौत का मामला भी इसी क्षेत्र में चर्चित रहा है।

सेना के जवान ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए चांदा थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर अपने व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button