जानें कौन थे उस्मान हादी जिनकी हत्या से जला उठा बांग्लादेश
osman hadi: जानें शरीफ उस्मान हादी के बारे में, जो 2024 के छात्र आंदोलन में सक्रिय थे। उनकी मौत के बाद से बांग्लादेश में हिंसा की लहर दौड़ पड़ी
osman hadi: बांग्लादेश की सियासत और छात्र संघर्षों से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई है। वर्ष 2024 के प्रसिद्ध छात्र आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। सिंगापुर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के तहत उन पर हुए हमले में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हुई। इस खबर के बाद बांग्लादेश में शोक और अशांति का माहौल बन गया।
सूचनाओं के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को शरीफ उस्मान हादी को गंभीर स्थिति में सिंगापुर लाया गया था। उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल के Neurosurgical ICU में भर्ती किया गया, जहां राष्ट्रीय तंत्रिका विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। कई दिनों तक उपचार के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और 18 दिसंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली।
शरीफ उस्मान हादी कौन थे? (who is sharif osman hadi)
शरीफ उस्मान हादी शेख हसीना विरोधी संगठन ‘इंकलाब मंच’ का मुख्य चेहरा और प्रवक्ता था। वह आगामी फरवरी में होने वाले चुनाव में ढाका-8 सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी प्रचार कर रहा था। जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान इंकलाब मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसने तत्कालीन सरकार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।
हादी का जन्म bangladesh के झलकाठी जिले में हुआ था। उसका परिवार सामान्य और धार्मिक पृष्ठभूमि से था। उसके पिता एक मदरसा शिक्षक थे, जिनसे उसे अनुशासन और नैतिक शिक्षा मिली। हादी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेसराबाद कामिल मदरसा से की थी।
इंकलाब मंच और विवाद (bangladesh news)
इंकलाब मंच को लेकर बांग्लादेश की राजनीति में कई बार विवाद उठ चुके थे। कई अवसरों पर इस संगठन पर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होने के आरोप लगाए गए। छात्र आंदोलन के बाद बनाई गई अंतरिम सरकार ने इस मंच को निष्क्रिय कर दिया था और चुनाव में भाग लेने से भी रोक दिया था, हालांकि इससे जुड़े नेता राजनीति में सक्रिय रहे।
Bangladesh violence: 28 पत्रकारों को ज़िंदा जलाने की कोशिश, एक हिंदू को पेड़ से उल्टा लटकाया
दिनदहाड़े हुआ था हमला
12 दिसंबर 2025 को ढाका के पलटन क्षेत्र के कल्वरट रोड पर शरीफ उस्मान हादी पर हमला किया गया था। वह ऑटो से यात्रा कर रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जो सीधे उसके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल हादी को पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उसे सिंगापुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।



