IPL auction 2026: इन 3 खिलाड़ियों को किसी भी कीमत खरीदना चाहेगी MI
IPL auction 2026: आईपीएल 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) 2.75 करोड़ रुपये के सीमित बजट के साथ उतरेगी। उनकी टीम पहले से ही मजबूत है, लेकिन वे नीलामी में मुख्य रूप से बैकअप खिलाड़ियों की तलाश करेंगे।

IPL auction 2026: मुंबई इंडियंस भारतीय प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में 10 टीमों में सबसे कम बजट (2.75 करोड़ रुपये) के साथ उतरेगी । उनके पास एक स्थिर स्क्वाड है और नीलामी के दौरान वे मुख्य रूप से बैकअप क्रिकेटरों की तलाश करेंगे। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम फिलहाल मजबूत दिख रही है और उन्हें विदेशी खिलाड़ी सहित केवल पांच स्थान भरने हैं। आइए देखते हैं पांच बार की चैंपियन MI नीलामी (Mumbai Indians auction players) में किन तीन खिलाड़ियों को टारगेट करेगी-
1. जॉर्ज लिंडे
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे, न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर के लिए एक आदर्श बैकअप साबित हो सकते हैं । वह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर के लिए हूबहू विकल्प हैं और 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं। लिंडे नीलामी सूची में 158वें स्थान पर हैं और नीलामी के दौरान एक्सीलरेशन राउंड में शामिल होंगे। लिंडे एमआई न्यूयॉर्क और एमआई केपटाउन के लिए खेलते हैं और यदि एमआई उन्हें उनकी बेस प्राइस पर खरीद पाती है तो उनके चुने जाने की पूरी संभावना है।
2. माइकल ब्रैसवेल
एम. ब्रैसवेल नीलामी में उपलब्ध एक और अच्छा विकल्प हैं, मगर उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जो पांच बार की चैंपियन टीम के लिए एक बाधा साबित हो सकती है। हालांकि, बेस प्राइस पर ब्रैसवेल एक बहुत जबरदस्त विकल्प हैं और यदि कोई टीम बोली नहीं लगाती है तो एमआई उन पर विचार कर सकती है। ब्रैसवेल निचले क्रम में बैटिंग करते हुए गेंदबाजों का सामना कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर ऑफ-स्पिन भी फेंक सकते हैं।
3. शम्स मुलानी
शम्स मुलानी को मुंबई कनेक्शन के आधार पर भी चुना जा सकता है। वह एक अच्छे ऑलराउंडर हैं और 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं। यदि उनकी सेवाओं के लिए बोली लगती है तो एमआई उन्हें खरीदने की कोशिश भी कर सकती है। मुलानी ने अब तक छह मैचों में चार विकेट लिए हैं और अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ एक बार 30 से अधिक रन दिए हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026: इन तीन खिलाड़ियों को होगी भारतीय टीम से छुट्टी, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
मुलानी का टीम में शामिल होना एमआई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि उन्हें एक ऐसे बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत है जो बैटिंग भी कर सके, खासकर तब जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए सैंटनर को बाहर करना पड़े।



