क्या आपको दूसरों से ज़्यादा ठंड लगती है, इस बीमारी के लक्षण

Reasons for the Cold Feeling: क्या आपको भी अक्सर दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? कंबल, हीटर या गर्म कपड़े भी गर्मी का एहसास नहीं दिलाते? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। ये आमतौर पर ठंड के मौसम में महसूस होने वाली समस्या नहीं है बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

1. विटामिन B12 और D की कमी

ठंड लगने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है विटामिन B12 और विटामिन D की कमी। इन दोनों विटामिन्स का शरीर में खासा महत्व है। विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। जब B12 की कमी होती है, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता, जिससे शरीर में गर्मी महसूस नहीं होती और (What Makes It Feel Cold) ठंड लगने लगती है।

विटामिन D की कमी से भी सर्दियों में ठंड लगने की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा विटामिन D की कमी से थायरॉइड भी प्रभावित हो सकता है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2. ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट

अगर आपके शरीर में खून का सही सर्कुलेशन नहीं हो रहा है, तो इससे शरीर के अंग जैसे हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। ब्लड वेसल्स में कोई समस्या जैसे रुकावट या सिकुड़न के कारण खून अंगों तक नहीं पहुंच पाता। इसका असर शरीर के तापमान पर भी पड़ता है।

3. शरीर का वजन कम होना

क्या आपका वजन काफी कम है या शरीर में फैट की कमी है? ये भी ठंड का एक बड़ा कारण हो सकता है। शरीर में फैट का होना गर्मी बनाए रखने में मदद करता है। जब शरीर में फैट की कमी होती है, तो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंड से बचाव करने में परेशानी होती है और आपको ज्यादा ठंड लगती है।

4. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

क्या आप पर्याप्त पानी नहीं पीते? पानी की कमी भी शरीर के तापमान को प्रभावित करती है। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर को गर्म रखने की क्षमता घट जाती है, जिससे ठंड लगने की समस्या होती है। ठंडे मौसम में पानी कम पीने की आदत आपको सर्दी और ठंड से भी कमजोर बना सकती है।

शराब छोड़ने से ही बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी, फायदे जान होश उड़ जाएंगे

5. सर्दी के मौसम में संक्रमण

सर्दियों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। जब शरीर में इन्फेक्शन होता है, तो शरीर के तापमान को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि आपको सर्दी, खांसी और बुखार की स्थिति में भी ज्यादा ठंड लग सकती है।

Related Articles

Back to top button