IPL 2026 Auction: BCCI की भूल ने मचाई हलचल, फाइनल लिस्ट में हुए 9 नए खिलाड़ी शामिल

IPL 2026 Auction: IPL का मिनी ऑक्शन आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और बीसीसीआई ने ऐसा तमाशा कर दिया कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बोर्ड ने फाइनल लिस्ट तैयार करते वक्त गलती से कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जैसे ही हल्ला हुआ, कुछ घंटों में ही बोर्ड ने अपनी भूल सुधारी और 9 नए नाम जोड़ दिए। पहले 350 खिलाड़ियों की लिस्ट थी, अब कुल 359 हो गई है।

ऐसा लग रहा था मानो कोई परीक्षा का पेपर चेक करते वक्त टीचर ने तीन-चार स्टूडेंट्स के नाम काट दिए हों और फिर एडमिट कार्ड देखकर बोले, “अरे सॉरी यार, गलती हो गई!”

कौन-कौन से नए चेहरे जुड़े?

16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले इस ऑक्शन में शुरू में 1300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने नाम लिखवाया था। करीब 1000 को तो बाहर कर दिया गया। अब जो 9 खिलाड़ी आखिरी समय में लिस्ट में घुसे हैं, उनके नाम सुनकर मजा आएगा:

  • स्वास्तिक चिकारा – IPL विनर, RCB ने अभी-अभी रिलीज किया है
  • वीरनदीप सिंह – मलेशिया के इकलौते खिलाड़ी, पूरे ऑक्शन में अकेले एसोसिएट देश का प्रतिनिधि
  • मनीषंकर मुरासिंह (त्रिपुरा)
  • चामा मिलिंद (हैदराबाद)
  • के.एल. श्रीजीत (कर्नाटक)
  • एथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका)
  • क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
  • राहुल राज नमला (उत्तराखंड)
  • विराट सिंह (झारखंड)

विराट कोहली खबरों में… अपना ब्रांड बेचकर ‘इस’ जगह 40 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेंगे; क्या है ये डील

ये सब अलग-अलग फ्लेवर लेकर आए हैं। कोई गेंदबाज है तो कोई धुआंधार बल्लेबाज। अब देखना ये है कि इनमें से कितनों को कोई फ्रेंचाइजी हाथों-हाथ लेती है।

Related Articles

Back to top button