Vastu Shastra Tips: रात को सिरहाने घड़ी रखकर सोना शुभ है या अशुभ
Vastu Shastra Tips: रात को सोते वक्त बेड के पास अलार्म वाली घड़ी रखना लगभग हर घर में आम बात है। सुबह उठने के लिए लोग यही तरीका अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यही छोटी सी घड़ी आपके पूरे घर की सुख-शांति छीन सकती है? वास्तु और ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि सिरहाने घड़ी रखना बेहद अशुभ होता है। इसे सीधे-सीधे राहु का कारक बताया जाता है।
घड़ी की लगातार टिक-टिक करने वाली आवाज दिमाग में नकारात्मक तरंगे पैदा करती है। रात में नींद बार-बार खुलती है। सुबह उठते ही सिर भारी रहता है। कई लोगों को तो माइग्रेन और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी शुरू हो जाती है। बच्चे भी डरावने सपने देखकर रात में रोने लगते हैं और उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है।
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि सिरहाने घड़ी रखने से घर में शुक्र और चंद्र ग्रह की शांति बिगड़ती है। नतीजा यह होता है कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो जाते हैं। बेवजह गुस्सा आता है। रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। कई लोगों ने तो यह प्रयोग किया कि जैसे ही सिरहाने से घड़ी हटाई रिश्तों में अपने आप मिठास लौट आई।
तो फिर घड़ी रखें कहां?
वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि बेडरूम में घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए। सिरहाने से कम से कम सात-आठ फीट दूर होनी चाहिए। घड़ी का मुंह भी सोते हुए व्यक्ति की तरफ नहीं होना चाहिए।
बुरी ऊर्जा दूर कर घर में खुशहाली लाता है ये पेड़, राम मंदिर के ध्वज पर भी है इसकी फोटो
अगर अब तक सिरहाने घड़ी रखी है और परेशानियां बढ़ रही हैं तो आज ही इसे हटा दें। पुरानी घड़ी को शनिवार के दिन काले कपड़े में लपेटकर घर से बाहर फेंक दें। मान्यता है कि 21 दिनों के अंदर घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और सकारात्मक माहौल बनने लगता है।
आफको बता दें कि उपरोक्त जानकारी प्राचीन ग्रंथों और वास्तु विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है। अगर कोई गंभीर समस्या हो तो किसी योग्य ज्योतिषी या वास्तु एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।


