पुराने से पुराना दाद होगा छूमंतर, घर में मौजूद इन 3 चीजों से पाएं खुजली और जलन से परमानेंट छुटकारा

Thigh Ringworm Treatment: जांघ में दाद या टिनिया क्रूरस एक आम समस्या है। जानें इसके कारण, घरेलू उपचार, सावधानियां और कब डॉक्टर से संपर्क करें।

Thigh Ringworm Treatment: जांघ या ग्रोइन एरिया में दाद एक आम मगर परेशान करने वाली समस्या बनती जा रही है। इसे मेडिकल भाषा में टिनिया क्रूरस कहते हैं। यह खासतौर पर गर्म और नमी वाले इलाकों में तेजी से फैलता है। लोग अक्सर इस परेशानी को हल्के में लेते हैं, मगर बार-बार होने वाले दाद से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

पुरुषों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि उनके ग्रोइन एरिया में पसीना ज्यादा बनता है। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनना या टाइट कपड़े जैसे सिंथेटिक अंडरवियर्स इस्तेमाल करना भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। साफ-सफाई की कमी, किसी संक्रमित व्यक्ति के तौलिये या कपड़े का साझा उपयोग और कमजोर इम्यून सिस्टम भी इस संक्रमण को बढ़ावा देते हैं।

घर पर आसान उपाय

अगर हल्के लक्षण हैं तो घर पर भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है। नीम के पत्तों का पेस्ट लगाने से राहत मिलती है क्योंकि इसमें एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा नारियल तेल में थोड़ी मात्रा में कपूर मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाना भी खुजली और जलन कम करता है।

हल्दी भी इस मामले में मददगार साबित होती है। इसे पानी या नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से इंफेक्शन फैलने से रुकता है और जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

रोजमर्रा की सावधानियां

नहाने के बाद प्रभावित हिस्से को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। ढीले और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है ताकि हवा का संचार बना रहे और पसीना न फंसे। तौलिये और कपड़े साझा करने से बचें। बार-बार खुजलाने से संक्रमण और बढ़ सकता है।

किस उम्र में होता है सबसे ज़्यादा कैंसर, क्लिक कर जानिए

कब डॉक्टर से मिलें

अगर दाद बहुत तेजी से फैल रही है, खुजली असहनीय है, या जलन लगातार बनी रहती है, और एक से दो हफ्ते में आराम नहीं मिलता, तो डॉक्टर से जांच कराना अनिवार्य है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और सही इलाज की जरूरत होती है।

Related Articles

Back to top button