खेलते समय नाबालिक बच्चे का सिर फाड़ा

परिजनों ने थाने में लगाई कार्रवाई की गुहार

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जगसौरा में शुक्रवार शाम खेल रहे 10 वर्षीय ऋषभ पर नगला कन्हई के दो नामजद युवकों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हमले में ऋषभ के सिर में गहरी चोट आई, जिस पर टांके लगाने पड़े। सूचना मिलते ही मां गुड्डी देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।

Related Articles

Back to top button