आबकारी निरीक्षक के छापेमारी में पाँच की हुई गिरफ्तारी, 7 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

सुल्तानपुर आबकारी आयुक्त प्रयागराज के आदेश में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, ,राजेश कुमार तिवारी जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में संजय कुमार मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम, प्रशान्त सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 2 , नेहा सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 2 व इंद्रपाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 1, मनीष द्विवेदी आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 1 ने शुक्रवार को मय स्टाफ , साकेत राय, अंकित शर्मा,राजीव शुक्ला, ओमवीर , इरफान, प्रवर्तन-1 से अनिल सिंह , सुधीर पाठक, प्रवर्तन-2 से रमेश, सिद्धार्थ सोमवंशी, पवन, अखिलेश आ सि द्वारा ग्राम बल्लीपुर पूरब , बल्लीपुर पश्चिम ग्राम रानी की बगिया ग्राम बेचू खां का पुरवा, ग्राम पांचों पीरन,मोलनापुर, कमनगढ़, टाटिया नगर में दबिश दी गई।

मौके पर 07 अभियोग पंजीकृत करते हुए 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लहन करीब 750 किलो बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया। 05 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया।

क्षेत्र में संचालित कंपोजिट व देशी दुकानों का निरीक्षण किया गया।दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया , दुकानों पर टेस्ट परचेज किया गया । आर ओ प्लांट और , कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई गांव वासियों को अवैध शराब से होने वाले जान माल के नुकसान के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button