पाकिस्तान के लिए भारतीय जंगी जहाजों की रेकी, ISI को भेजी फोटो-जानकारी; नेवी का जवान एजेंट निकला

Indian Spying for Pakistan: नेवी जवान आदर्श कुमार को यूपी ATS ने पाकिस्तान की ISI के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Indian Spying for Pakistan: ATS ने एक नेवी जवान को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी कर रहा था। उत्तर प्रदेश ATS ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी है। वह आगरा के कागरोल का रहने वाला है।

जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आदर्श कुमार इंडियन नेवी में लांस नायक के पद पर था और केरल के कोच्चि में साउथ नेवल बेस पर तैनात था। उस पर इंडियन नेवी की गोपनीय जानकारी और फोटो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भेजने का आरोप है।

ISI हैंडलर को भेजे गए पैसे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ATS को गोपनीय जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने बैंक अकाउंट से ISI हैंडलर को पैसे भी भेजे थे।

ATS फिलहाल आरोपी आदर्श कुमार से पूछताछ कर रही है। इंडियन नेवी के बारे में उसने ISI को क्या जानकारी दी है और इस काम में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है?

ATS ने गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया। ATS ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि वह अभी किस नेटवर्क में काम कर रहा था। उसके और साथी कौन-कौन हैं और उसने पाकिस्तान को कितनी सेंसिटिव जानकारी दी है।

एजेंसियां कर रहीं गहन पूछताछ

फिलहाल ATS की टीम आदर्श कुमार से लगातार पूछताछ कर रही है। एजेंसी यह जानना चाहती है कि उसने पाकिस्तान तक कितनी संवेदनशील जानकारी पहुंचाई और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका हो सकती है।

पूरे देश में ‘ESMA’ लागू, फ्यूल की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार का फैसला

जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला कितना बड़ा नेटवर्क उजागर कर सकता है।

Related Articles

Back to top button