सपा महिलासभा की तीन महिलाओं को मिली नई जिम्मेदारी
सपा ने विधानसभा में तीन महिलाओं को किया पीडीए प्रहरी नियुक्त

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी ने संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन महिला पदाधिकारियों को क्रमबद्ध रूप से पीडीए प्रहरी नियुक्त किया है। इस संबंध में पत्र महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है।
सबसे पहले सीमा यादव जो महिला सभा इटावा की जिलाध्यक्ष हैं और जिला मुख्यालय से जुड़ी हुई हैं, को जसवंतनगर विधानसभा में पीडीए प्रहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद पूजा गुप्ता, जो स्थानीय निवासी एवं महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष हैं, को भी पीडीए प्रहरी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में रत्नेश कुमारी जसवंतनगर की स्थानीय निवासी तथा महिला सभा विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष, को भी पीडीए प्रहरी का दायित्व दिया गया है।
पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से महिला मोर्चा की सक्रियता में वृद्धि होगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। तीनों पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएँगी।



