जहरीली बिसखपरा ने किसान को काटा

खेत में कृषि कार्य कर रहा था वृद्ध किसान

जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम विलासपुर निवासी किसान रामसनेही उम्र 62 वर्ष सिसहाट स्थित अपने आलू के खेतों में काम कर रहे थे तभी जहरीले बिसखपरा ने उन्हें काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी जसवंतनगर ले गए। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से मरीज की हालत अब पूरी तरह सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Related Articles

Back to top button