जनकल्याण मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष बने जीतेन्द्र सिंह चक
भाजपा समर्थकों ने किया जगह-जगह स्वागत सत्कार

अहेरीपुर,इटावा। औरैया जनपद के दिवियापुर निवासी भाजपा के युवा नेता जीतेन्द्र सिंह चक को भाजपा जनकल्याण मंच का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद ग्राम वीरपुर अहेरीपुर में प्रथम बार आने पर भाजपा समर्थक और जनकल्याण मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्री चक का पगड़ी-पुष्पहार पहना कर और अंगवस्त्र व प्रतिकचिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत सत्कार किया।
भाजपा जनकल्याण मंच के नव नियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह चक ने कहा कि भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन के उद्देशों को जनजन तक पहुंचना, और संगठन में पांच प्रमुख सिद्धांतों राष्ट्रवाद,राष्ट्रीय अखंडता,लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता सर्वधर्म समभाव,गांधीवादी, समाजवाद,सामाजिक आर्थिक विषयों को जनजन तक पहुंचना उनका उदेश्य रहेगा।
इससे पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह चक का अहेरीपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के सशक्त प्रत्याशी अंकित चक,मंगल नायक,डीलर राजू चक,नन्दू सिंह,धर्मेंद्र कुशवाहा,मनोज कुशवाहा,दुल्हन दुबे,श्यामू चक,नरेंद्र कुमार,रोहित चक,अंशु चक,दीवान दि



