यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है: राम निरंजन
यातयात माह के तहत यातायात के प्रति छात्र छात्रों को किया गया जागरूक

सुलतानपुर|कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा रामरती इंटरमीडिएट स्कूल में यातयात माह के तहत यातायात के प्रति जागरूक और एंबुलेंस को रास्ता दो अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व राम निरंजन यातयात निरीक्षक सुल्तानपुर ने कि उन्होंने ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि ट्रैफिक जाम होने पर भी एंबुलेंस को नहीं रोका जाता क्योंकि उसमें मरीज होता है. और जरा सी देरी होने पर उसकी जान भी जा सकती है. इसलिए हमारा आपका कर्तव्य है कि एंबुलेंस को प्रथम प्राथमिकता से रास्ता देना चाहिए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा विनम्र ने बताया कि अगर आप जानबूझकर एंबुलेंस का रास्ता रोकते हैं और उसे साइड नहीं देते. तो फिर आपको जेल तक हो सकती है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कितने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य एंबुलेंस को रास्ता देना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से अरविंद यादव दीवान, बृजेश कुमार गार्ड, राकेश कुमार तिवारी होम गार्ड, राम यादव होम गार्ड मौजूद रहे।



