आबकारी विभाग की छापेमारी में अवैध शराब बरामद, आरोपी को भेजा जेल

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ. जनपद के थाना सैरपुर अंतर्गत मुबारकपुर चौराहे के पास आबकारी विभाग ने छापामारी करते हुए अवैध शराब की बरामदगी की है। जनपद के जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ करुणेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 2 और 3 अक्टूबर 2025 को शिखर कुमार मल्ल आबकारी निरीक्षक, सेक्टर 6 लखनऊ तथा अभिषेक सिंह आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र 4 लखनऊ के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना सैरपुर अंतर्गत मुबारकपुर चौराहे के पास छापामारी की गई जिसमें जिसमें बांबे सैफ़ायर, जैगरमिस्टर, जैक डैनियल्स, रेड लेबल, टीचर्स, ब्लैक डांग, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर, बडवाइजर, ब्रीजर आदि ब्रांड की 365 बोतलें व केन की बरामदगी करी गई। इस संबंध में नवनीत गुप्ता उर्फ़ गोपाल गुप्ता पुत्र सतीश चंद्र गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी- 728, सदाबहार कालोनी मुबारकपुर निकट आई आई एम थाना सैरपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 और भारतीय न्याय संहिता क़ी धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 350 अंतर्गत थाना सैरपुर में अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया गया।



