लोकेश व पायल ने एक दूसरे का हाथ थाम कर मंदिर में लिए सात फेरे

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर । इस स्वार्थ भरी दुनिया में आज भी अच्छे लोगों की कमी नहीं है। जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव भदासना निवासी लोकेश पुत्र राम अवतार व पायल पुत्री गौरी शंकर निवासी सहमत गंज गोटिया जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के निवासी परिवार ने मिलकर रामपुर दोराहा मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करा दिया जिससे दोनों ही परिवार बहुत ही खुश नज़र आये और लोकेश व पायल को आशीर्वाद व हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और पति और पत्नी ने साथ जीने मरने की क़समें खाईं।

जिसमें आमंत्रित ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज संगठन रामपुर के जिला अध्यक्ष श्री विष्णु रस्तोगी जी अपने पदाधिकारी व सदस्यों के साथ उपस्थित रहे और वर वधू को आशीर्वाद दिया और उपहार में डबल बेड गद्दे व बेडशीट दी जिसमें पदाधिकारी व सदस्यों ने भी योगदान किया योगदान करने वाले संगठन मंत्री रूपक रस्तोगी जी कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी सुनील रस्तोगी राजकुमार रस्तोगी मुकेश रस्तोगी दीपू रस्तोगी आकाश रस्तोगी मोहित रस्तोगी दीपक रस्तोगी विक्की रस्तोगी इशांत गुप्ता सुमित सिंह व वरिष्ठ मीडिया प्रभारी अवनीत शर्मा जी ने अन्य उपहार दिए। शुभ विवाह स्थल कार्यक्रम श्री लाल द्वारा धाम रामपुर रोड मुरादाबाद पर संपन्न किया गया जिसमें काफी संख्या में घराती और बाराती दोनों उपस्थित रहे ।

दोनों की उपस्थिति के बीच में सात फेरों में एक दूसरे के होकर सात वचनों में जुड़कर कर बंधन में जुड़े और एक दूसरे के जीवन साथी रहने की कसम खाई गई भगवान राम साक्षी रहे । संकल्प लेते हुए लोकेश व पायल ने सभी का आशीर्वाद लिया दोनों परिवारों ने एक दूसरे को बधाइयां दी

Related Articles

Back to top button