चार साइबर अपराधी गिरफ्तार: बैंक में खाता खुलवाकर फ्राड का खुलासा

कब्जे से 50 वोडाफोन, 23 एयरटेल सहित कुल 73 फर्जी सिमकार्ड बरामद

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने साइबर अपराध में सम्मिलित एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सिम कार्ड देने के नाम पर भोले भाले लोगों से उनके आधार कार्ड की प्रतियां व फोटो लेकर उनका दुरुपयोग करता था। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाए जाते थे और सिम कार्ड हासिल कर उनके खाते से रुपए निकाल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों व फर्जी सिमकार्ड पोस्ट सत्यापन की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार की शाम को थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जमुनाबाग पर चैकिंग की जा रही थी।इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि कुछ दिन पूर्व ग्राम कुरसैना एवं हनुमंत खेडा के लोगों के साथ धोखाधडी करके एयरटेल, बोडाफोन कंम्पनी के पोस्ट एजेन्टों द्वारा फर्जी सिम कार्ड व उनके आधार कार्ड व अंगूठे के निशान लेकर तथा मोबाइल नम्बरों का प्रयोग करके नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड पेमेंट बैंक में खाते खुलवाकर धोखाधडी करने वाले चार अभियुक्त ग्राम हनुमन्त खेडा में हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष कमल भाटी उ.नि.यशवीर सिंह तोमर उ.नि.कृष्ण कुमार कां. प्रमोद,जालंधर सिंह, अवनीश कुमार ने घेराबंदी कर 73 फर्जी सिम कार्ड सहित ग्राम हनुमन्तखेडा से चार अभियुक्तों शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र राकेश कुमार निवासी हनुमन्त खेड़ा,विमलेश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी लुधपुरा,संजीव कुमार राठौर पुत्र राजबहादुर निवासी लुधपुरा तीनों थाना जसवन्तनगर व हिमांशु पुत्र रामस्वरूप निवासी विजयनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा को वोडाफोन के 50 व एयरटेल के 23 फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त शिशुपाल उर्फ अनिल पुत्र राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि मैं और मेरे साथी सुनील उर्फ डम्पली पुत्र स्व0 हरिकिशन व मोनू पुत्र चन्द्रपाल व अरूण पुत्र मलिखान द्वारा गांव के लोगों को बहला-फुसला कर उनकी आईडी पर सिम लेकर बैंक खाते खुलवाते हैं तथा हम एजेन्टों हिमांशु पुत्र रामरूप, विमलेश कुमार पुत्र विनोद कुमार।

संजीव कुमार राठौर पुत्र राजबहादुर के साथ मिलकर गांव के लोगों के आधार कार्ड व अंगूठे के निशान लेकर सिम एक्टिवेट करवाते हैं तथा उन एक्टिवेट सिम कार्डों से बैंक में खाते खुलवाकर प्राप्त ओटीपी से खाते से रुपए निकालकर साइबर फ्रॉड करके लाभ अर्जित करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।साइबर ठगी गिरोह के अन्य अभियुक्त सुनील मोनू,अरुण की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दविश दी जा रही है

पुलिस की जनसामान्य से अपील

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने जन सामान्य से अपील की है कि सिम कार्ड अथवा बैंक संबंधी कार्यों के नाम पर अपने आधार कार्ड,पहचान पत्र अथवा बायोमेट्रिक विवरण का दुरुपयोग न होने दें,क्योंकि ऐसे दस्तावेजों के गलत प्रयोग से फर्जी सिम व बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध किया सकता है।

Related Articles

Back to top button