ईंट-पत्थर से हुआ हमला, घायल गाय की मौत से मचा हड़कंप

Mau News Today: मऊ के पातिलां गांव में आपसी रंजिश ने ली हिंसक रूप, तीन घायल, एक गाय की मौत। ग्रामीणों ने न्याय की मांग की।

Mau News Today: मऊ जिले के सराय लखनसी थाना क्षेत्र से, जहां आपसी रंजिश ने एक गंभीर और बेहद दर्दनाक रूप ले लिया है।

ये मामला Mau स्थित पातिलां गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में रामसूरत (56 वर्ष), महेंद्र राम (65 वर्ष) और महेश (36 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के लोग – रामश्रृंगार, लक्ष्मण प्रसाद और अजीत कुमार – दबंग और मनबढ़ प्रवृत्ति के हैं। विवाद के दौरान उन्होंने सीधे रामसूरत के घर पर हमला बोल दिया। उस समय घर में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिसके चलते पूरा परिवार दहशत में आ गया।

गांव के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, मगर दबंगों पर किसी की बात का असर नहीं हुआ। आरोपी लगातार ईंट, पत्थर और डंडों से हमला करते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने घर के सामान और पशुओं को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसी दौरान घर के बाहर बंधी एक गाय पर ईंटों से कई बार हमला किया गया। गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और अगले ही दिन सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Etawah crime news: ईंट से सिर कुचल कर प्रदीप की गई थी हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही Mau Police मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मगर हैरानी की बात यह है कि गंभीर रूप से घायल होकर मरी गाय के मामले में कोई अलग से कार्यवाही नहीं की गई, और न ही कोई रिपोर्ट दर्ज की गई।

ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का कहना है कि गाय की मौत ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। ग्रामीणों का जीवन पशुओं पर ही निर्भर रहता है – खेती, दूध और रोज़मर्रा के कामकाज में गाय-बैलों का बहुत बड़ा योगदान होता है। ऐसे में इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

लोगों का प्रशासन से साफ कहना है कि सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज करना काफी नहीं है। गौ हत्या जैसी जघन्य घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों की यह भी मांग है कि प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि कोई भी दबंग कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।

अन्य Mau News पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button