भारत की बेटियों का डंका, ममता बनर्जी के बयान से सियासत में उबाल

glory of Indian daughters: हे भगवान, वह तो बारह बजे तक खेल रही थीं, मगर आपने तो उन्हें आठ बजे तक घर आने को कहा था। वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत के बाद भाजपा ने यह बयान देकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है। जिस पर सियासत गर्माने के प्रबल आसार हैं।

पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आने पर खूब बवाल मचा था। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया था कि दूसरे राज्यों की छात्राओं को देर रात बाहर निकलने बचना चाहिए। छात्राओं से छात्रावासों के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। दरअसल ममता बनर्जी ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर महिला टीम को बधाई दी है। जिस पर भाजपा ने बनर्जी को पुरानी टिप्पणी पर घेरने की कोशिश की है।

भाजपा की टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है। देश के विभिन्न राज्यों में अक्सर देर रात घूमने या खाना खाने निकली छात्राओं से छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं होती रही हैं। ऐसे में सियासी बवाल मचने पर सत्ता पक्ष हमेशा अटपटी बयानबाजी कर अपना बचाव करता रहता है। कई बार पीड़िता के चरित्र तक पर सवाल उठा दिए जाते हैं।

दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर देश का गौरव बढ़ाया

मेट्रो सिटी में शॉपिंग मॉल, पब, रेस्टोरेंट, डांस बार का कल्चर बढ़ रहा है। इन सिटी में पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में बाहर से आकर रहने वाली युवतियां आमतौर पर ‘लेट नाइट’ सैर-सपाटा करती रहती हैं। वैसे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर देश का गौरव बढ़ाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में देर रात उत्साहित फैंस ने जमकर आतिशबाजी कर दूसरी बार दीपावली मनाई। जोश में आकर फैंस सड़कों पर उतर आए। क्रिकेट, सियासत, बॉलीवुड, उद्योग जगत आदि से टीम इंडिया की खिलाड़ियों को निरंतर बधाई मिल रही है।

दूध बेचने वाले पिता की बेटी बनीं IAS अधिकारी, जानें संघर्ष की कहानी

फाइनल मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर का नेतृत्व, शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन ने प्रतिद्वंद्वी टीम को मैदान पर धूल चटा डाली। भारत की बेटियों की कामयाबी का डंका (glory of Indian daughters) आज पूरी दुनिया में बज रहा है। वैसे देखा जाए तो पुरुष क्रिकेट की चकाचौंध में अक्सर महिला क्रिकेट को वह पहचान और समर्थन नहीं मिला जिसका वह हकदार था। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, लगन और अटूट विश्वास के दम पर अपनी जगह बनाई है।

हकीकत में यह जीत सिर्फ वर्ल्ड कप नहीं है। यह भारतीय समाज में महिला एथलीटों के प्रति नजरिए को बदलने का अहम मोड़ है। अब हर माता-पिता अपनी बेटी को बेझिझक खेलने के लिए प्रेरित करेंगे, क्योंकि उन्होंने अपनी आंखों से देखा है कि मेहनत और जुनून से आसमान को छूना संभव है। मैच के बाद जब खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे, तो प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

भारत में हर तीसरी मौत का कारण है ये बीमारी

महिला क्रिकेट को अब जो पहचान और सम्मान मिला है, वह उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह जीत देश की हर महिला के लिए एक संदेश है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महिला टीम की जीत पर खुशी का इजहार किया है। उन्हें ‘एक्स’ पर लिखा कि ऐतिहासिक विजय…विश्व विजेता भारतीय महिला टीम का हार्दिक अभिनंदन! देशवासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय।

Related Articles

Back to top button