सबा करीम ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया, लेकिन इस 1 फैसले ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया

Saba Karim Ind Playing XI vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर उत्साह चरम पर है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सिलेक्टर सबा करीम ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन (Playing XI) का एलान कर दिया है। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली मुख्य सीरीज पर टिकी हैं। ऐसे में सबा करीम के इस टीम चयन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

ओपनिंग में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन जोड़ी पर भरोसा

सबा करीम ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान अपनी इस खास टीम का खुलासा किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर किसी नए प्रयोग के बजाय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाली सुपरहिट ओपनिंग जोड़ी पर ही भरोसा जताया है। सबा की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। इस फैसले से साफ है कि टीम इंडिया शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी होने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।

क्या आईपीएल सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिली जगह?

क्रिकेट फैंस के बीच इस समय सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में खेलने का मौका मिलेगा? आपको बता दें कि वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सिलेक्टर्स को प्रभावित किया है, जिसके कारण उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स की टीम में जगह मिली है। हालांकि, सबा करीम ने पहले मैच के अनुभव को तरजीह देते हुए वैभव सूर्यवंशी को अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है और आयरलैंड के खिलाफ भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऐसा है मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर विभाग

सबा करीम ने मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए नंबर तीन पर बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ईशान किशन को चुना है। वहीं, टीम के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालेंगे। उपकप्तान तिलक वर्मा को नंबर पांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नंबर छह पर मैच फिनिशर की भूमिका में ऑलराउंडर शिवम दुबे नजर आएंगे। सातवें नंबर पर पूर्व टी20 कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।

वरुण चक्रवर्ती की वापसी और ऐसा है गेंदबाजी आक्रमण

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो सबा करीम ने अपनी टीम में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर्स को शामिल किया है। तेज गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में होगी। स्पिन विभाग में उन्होंने एक बड़ा चौंकाने वाला फैसला लेते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में चुना है। वरुण फिलहाल आयरलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह इंग्लैंड सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। सबा करीम ने वरुण को लेग स्पिनर रवि बिश्नोई से ऊपर तरजीह दी है। इसके अलावा प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे को भी अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिल सकी है।

वैभव सूर्यवंशी के बारे में पाकिस्तानी क्या खोज रहे हैं, जानें

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए सबा करीम की प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

Related Articles

Back to top button