पत्नी के फोन इस्तेमाल करने पर पति को गुस्सा आया, उतार दिया मौत के घाट

बिहार के वैशाली जनपद के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकंचनपुर गाँव से एक भयावह घटना सामने आई है। पत्नी के फेसबुक इस्तेमाल से नाराज़ एक पति ने उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और बिदुपुर पुलिस को सूचना दी। बिदुपुर थाने की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया।
फेसबुक इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी पति और उसके पिता को अरेस्ट कर लिया है। मृतक महिला का नाम दिव्या कुमारी (27) है। वह एराजीकंचनपुर गाँव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा की पत्नी है। रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद में उसके पति अभिषेक ने कल रात दिव्या की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने आज सुबह महिला के पिता मनोज सिंह को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पिता मौके पर पहुँचे और बिदुपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिषेक कुमार उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास रहा है।
सेल्फ़ी ली और ज़हर की शीशी मुंह में डाल ली, 3 साल के बच्चे के परिजनों ने ये कदम क्यों उठाया
एसडीपीओ वन सुबोध कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकंचनपुर गाँव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। बिदुपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में पता चला कि फेसबुक इस्तेमाल करने को लेकर महिला पर हमला किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।



