चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से बची नवजात की जिंदगी, जिला अस्पताल के NICU में चल रहा उपचार

अमेठी चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे चेतपुर, पोस्ट पीढ़ी, तहसील तिलोई, थाना फुरसतगंज क्षेत्र के नाले के पास एक लावारिस नवजात शिशु मिलने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को श्री कृष्ण नामक व्यक्ति द्वारा दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तत्काल पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकाला।

इसके बाद नवजात को प्राथमिक उपचार हेतु फुरसतगंज सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक चिकित्सा प्रदान करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा नवजात बच्ची को जिला अस्पताल गौरीगंज के एनआईसीयू (NICU) वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button