श्रेयस अय्यर की नहीं हुई सर्जरी, BCCI ने दी अलग जानकारी, ताज़ा अपडेट में क्या

Shreyas iyer health update: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीसरे वनडे में टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी की गेंद पर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपका। हालाँकि, कैच लेते वक्त गिरने से उनकी पसलियों में चोट लग गई।
श्रेयस अय्यर ज़मीन पर गिरने के बाद दर्द से कराह रहे थे। चोट इतनी गंभीर थी कि श्रेयस अय्यर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ऐसी भी खबरें थीं कि उनकी सर्जरी हुई है। अब बीसीसीआई ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दिगग्ज बल्लेबाज की हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है। उनकी जान खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की उम्मीद से ज़्यादा तेज़ी से उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मैं निरंतर डॉक्टरों के संपर्क में हूँ।
जानिए ठीक होने में कितना वक्त लगेगा (Shreyas Iyer ‘s health update)
देवजीत सैकिया ने कहा कि आमतौर पर, ऐसी चोट वाले व्यक्ति को पूरी तरह से ठीक होने में छह से आठ हफ़्ते लगते हैं। मगर श्रेयस बहुत तेज़ी से ठीक हो रहा है। डॉक्टर उसके ठीक होने से बहुत खुश हैं। श्रेयस अपनी सामान्य दैनिक गतिविधियाँ फिर से शुरू कर चुका है।
RO-KO के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी; अगला वनडे कब खेला जाएगा, तारीख जानें
आगे ये भी कहा कि श्रेयस की सर्जरी नहीं हुई। यह एक अलग प्रक्रिया थी। श्रेयस अय्यर ने आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए एक प्रक्रिया करवाई थी। इसीलिए वह इतनी जल्दी ठीक हो गया।
senuran muthusamy: पाकिस्तान में रच दिया इतिहास, जानें कौन हैं मुथुसामी
स्टार बल्लेबाज की चोट काफी गंभीर थी। मगर अब वह ठीक हो रहा है और खतरे से बाहर है। इसीलिए अय्यर को आईसीयू से उसके सामान्य कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है।



