पूर्वांचल कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के अध्यक्ष माहीलाल चौहान ने धूमधाम से मनाया छठ पर्व

मऊ। पूर्वांचल कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के अध्यक्ष माहीलाल चौहान द्वारा अपने पैतृक गांव बनही, लखनी मुबारकपुर जिला मऊ में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छठीब्राता महिलाओं ने घाट पर पहुँचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार तथा समाज की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए माहीलाल चौहान ने कहा कि सूर्य देव और छठी मैया की पूजा जाति-धर्म, ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देती है। यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि एक-दूसरे को जोड़ने का माध्यम भी है।

इस अवसर पर ग्राम के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे, जिनमें घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र नाथ चौहान, रमाशंकर चौहान, श्री भागवत, सतीश, नीतीश, अरुण, मिथलेश, रवि, मुकेश, विजय, दीपक, विनीत, अमन, दिव्यांशु, अजय, अभिषेक, अंकित, संतोष सिपाही, दिनेश, राजू, संजय, धीरेन्द्र, राणा, राजेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button