मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
चंदेठी में शिव परिवार -राम दरबार मूर्तिओं की भव्यता से हुई प्राण प्रतिष्ठा

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम चंदेठी में भव्य मन्दिर निर्माण के बाद श्री श्री 1008 गुरुजी श्री रतन स्वरूप महाराज जी के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग के एसआई सुभाष बाबूजी संयोजन में बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में गाजे बजे के साथ मूर्तियों के भ्रमण उपरांत भव्यता के साथ शिव परिवार और राम दरबार के साथ हनुमान जी की मूर्तियों की हवन पूजन आदि विभिन्न अभिषेकों और विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान क्षेत्र के भक्तों का बजरंगबली मन्दिर परिसर पर सैलाब उमड़ पड़ा।
इस मौके पर ठेकेदार रामौतार यादव,किशन अवतार यादव,अवधेश कुमार यादव,एसआई विमलेश यादव,एसआई मुकुल यादव,युगेश यादव, विनय यादव,प्रवेश,विजय उर्फ शनि,आशीष,अंकुश यादव,जगदीप,अजय, अरुण,शिवम,शिशुपाल सिंह यादव,बड़े यादव,शरद उर्फ उमंग,रुद्र प्रताप,युवा यादव,हियांश आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त मौजूद रहे।



