हृदयगति रुकने से ब्रम्हलीन हुये बहुरिया धाम के महंत बाल ब्रह्मचारी बाबा लक्ष्मण दास

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में धर्म निष्ट सरल शांत जन सेवा और धर्म में तल्लीन रहने वाले बहुरिया धाम के महंत बाल ब्रह्मचारी बाबा लक्ष्मण दास जी महाराज (लल्लू बाबा) का उनकी ही कुटी पर बीती रात्रि अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उनके निधन की सूचना फैलते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

बाबाजी सदैव भगवत सेवा में लीन रहते थे और हम सभी को ईश्वर में आस्था रखते हुए सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया करते रहे। बाबा जी सत्य सनातन धर्म तथा संत समाज के साथ सदैव जुड़े रहे। उनके सान्निध्य में अनगिनत श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया और अपने जीवन को सार्थक बनाया। बाबाजी के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बाबा के परिजनों ने कुटी के बगल में ही उनका अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Back to top button