वरिष्ठ पत्रकार राजदेव यादव व पवन कुमार हुए सम्मानित

सुल्तानपुर/एम डब्लू ओ संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष- घनश्याम शर्मा व अमेठी जिला अध्यक्ष-श्रीकांत शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजदेव यादव और पवन कुमार बल्दीराय, सुल्तानपुर को संयुक्त रूप सम्मानित किया।

घनश्याम शर्मा व श्रीकांत शर्मा ने दोनों पत्रकारों को पेन, डायरी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एम डब्लू ओ संघ के प्रांतीय अध्यक्ष- घनश्याम शर्मा व जिला अध्यक्ष अमेठी-श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दिखावे और बनावटीपन से दूर सरल, सहज और व्यक्तित्व के धनी राजदेव यादव व पवन कुमार को यह सम्मान उनकी निष्पक्ष सोच और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए दिया गया है। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को समाज में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पत्रकार समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पत्रकार राजदेव यादव और पवन कुमार ने घनश्याम शर्मा और श्रीकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि वे समाज के विकास में और भी बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एम डब्लू ओ संगठन के पदाधिकारी और जिले भर के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button