अधीक्षण अभियंता विद्युत आईटी सेल आगरा ने किया जसवंतनगर

शिकायतें की निस्तारित, मशीनों के रख रखाव, सप्लाई की निगरानी के दिए निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। अधीक्षण अभियंता विद्युत आईटी सेल आगरा हरीश चौधरी ने रविवार को अचानक यहाँ स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने तीनों फीडरों की स्थिति,चालू मशीनों की कार्यक्षमता और बिजली आपूर्ति व्यवस्था का समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने बलरई फीडर का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एक मशीन बंद पाई गई जिसे तुरंत दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने, बिना वजह कटौती या लोड शेडिंग की स्थिति न उत्पन्न हो,हर घंटे की वितरण रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेजने, सप्लाई पर सतत निगरानी रखने के अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिये।मशीनों के रखरखाव व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया और कर्मचारियों को प्रेरित किया गया कि वे जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ जनहित में काम करते रहें। बिजली आपूर्ति सिस्टम में कोई भी लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण तृतीय कृष्ण कुमार,एसडीओ आनंद पाल सिंह अवर अभियंता कौशल पांडे समेत स्थानीय विद्युत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button