उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग

भीषण ठंड और कोहरे के चलते विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग

सुल्तानपुर।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनपद सुल्तानपुर में पड़ रही भीषण ठंड, कोहरा एवं गलन को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग की है। संगठन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिकांश बच्चे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में वर्तमान समय सारिणी के अनुसार सुबह 8:30 बजे विद्यालय पहुंचना बच्चों के लिए कठिन हो रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने विद्यालय अवधि के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर संगठन का पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बीएसए ने संघ की मांग पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button