तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक

हरचंदपुर, रायबरेली। कस्बा के जनपद इंटर कॉलेज में शिव परिवार के तत्वाधान में 23, 24 और 25 अक्टूबर को तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन भगवान श्री राम की कथा और उनके पावन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त मानस मनीषी और विद्वान अपनी कथाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी शंकर शुक्ला और आशीष अवस्थी ने बताया कि प्रथम दिवस, गुरुवार 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाएगा, जिसके साथ मानस सम्मेलन का शुभारंभ होगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे से मध्यरात्रि तक मानस मनीषियों द्वारा भगवान श्री राम के पावन नाम की कथा सुनाई जाएंगी। कथा के माध्यम से भक्तों को श्री राम चरित मानस की गहन व्याख्या और भक्ति रस का आनंद प्राप्त होगा।

प्रमुख वक्ता और मंच संचालक इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के प्रख्यात विद्वानों और कथावाचकों का समागम होगा।

मानस सम्मेलन में जगदगुरु रामानंदाचार्य, कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी,रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम, मानस मार्तंड पंडित अनूप शास्त्री कामदगिरि पीठ चित्रकूट धाम, मानस पीयूषा सुश्री आस्था दुबे जबलपुर,् मध्य प्रदेश, पंडित गौरी शंकर शुक्ला, मानस वक्ता संजय सिंह, मंच का संचालन डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी, प्रतापगढ़ द्वारा किया जाएगा। डॉक्टर त्रिपाठी अपने विद्वतापूर्ण और आकर्षक संचालन के लिए जाने जाते हैं।

आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री राम के आदर्शों और उनके चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भक्ति, नैतिकता और आध्यात्मिकता का प्रसार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होकर कथा रस का आनंद लेने की अपील की है। समिति के सदस्य द्वय ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन न केवल भक्ति और आध्यात्मिकता का संगम होगा, बल्कि यह भक्तों को एक-दूसरे के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button