पूनम ने संजय तो अंशू ने मनोज को किया चित
राष्ट्रीय कुश्ती में हरियाणा के पहलवानो का रहा दबदबा

सुलतानपुर। भदैयां ब्लॉक के मिश्रपुर मुरैना में रविवार को राष्ट्रीय विराट दंगल का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के कई पहलवानो ने हिस्सा लिया. कॉमनवेल्थ गेम विजेता हरियाणा हिसार की पूनम फोगाट ने संजय पहलवान चित्रकूट को हरा दिया.
हरियाणा की अंशु मलिक ने चित्रकूट के मनोज पहलवान को हरा विजेता रही।मथुरा के राहुल और गाजियाबाद के लालू के बीच आठ मिनट की कुश्ती लड़ी गई जो बराबरी पर छूटी. महाराष्ट्र की मनीषा नें सतना के राजेश को पटखनी दी.
सोनू हरियाणा ने सोनू कानपुर को हराया. बब्लू हाथरस को सुरेंद्र दिल्ली ने चित किया. कृष्णा दिल्ली ने लालू गाजियाबाद को परास्त किया. वाराणसी के राजन ने कृष्णा दिल्ली इसके अलावा देश के कई राज्यों से महिला व पुरुष पहलवान भाग लिया. कमांटेटर के रूप में राष्ट्रीय पहलवान रमजान नें बेहतरीन भूमिका निभाई. कार्यक्रम आयोजक मिश्रपुर पुरैना प्रधान प्रतिनिधि राम जियावन विश्वकर्मा, अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे व अन्य मानिंद व्यक्तियों द्वारा पहलवानो को उचित इनाम दिया गया।



