70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में लाल चन्द्र यादव को किया गया सम्मानित

लखनऊ। 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत लाल चन्द्र यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाप्रबंधक महोदय के द्वारा, उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार, मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
लाल चंद्र यादव को लखनऊ मंडल में रेल सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं विशेष प्रशंसनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। विशेष रूप से लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित हेरिटेज इवेंट एवं हेरिटेज प्रदर्शनी के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रेलवे प्रशासन ने उनके कार्यों की जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि लाल चन्द्र यादव ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और दक्षता के साथ किया है। उनके प्रयासों से रेलवे की छवि को मजबूती मिली है तथा यात्रियों और आमजन तक रेलवे की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है।
इस सम्मान से न केवल लाल चन्द्र यादव, बल्कि लखनऊ मंडल के जनसंपर्क कार्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हुआ है। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।



