थामा नहीं इस फिल्म में भी रश्मिका मंदाना के दमदार एक्शन सीन

Rashmika Mandanna आगामी फिल्म ‘थामा’ में नज़र आएंगी। रश्मिका ने मैडॉक फिल्म्स की हॉरर दुनिया में कदम रख दिया है। ‘थामा’ में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। यह पिशाचों की कहानी होगी। रश्मिका ने फिल्म में दमदार एक्शन सीन दिए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की।
‘थामा’ के प्रमोशन के मौके पर दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं थामा में पहली बार एक्शन कर रही हूँ। इससे पहले मैं इसी तरह की एक्टिंग करती थी। थामा ने मेरे लिए एक्शन के दरवाजे खोल दिए हैं। मैं मायसा नाम की एक फिल्म भी कर रही हूँ जिसमें ढेर सारे एक्शन सीन हैं। इस फिल्म के लिए मुझे शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसलिए मुझे दोनों फिल्मों में फर्क नज़र आता है। लेकिन थामा में, मुझे उनका यह किरदार बहुत पसंद आया कि मैं थोड़े से एक्शन से पूरी दुनिया को एक साथ ला सकती हूँ।”
rashmika vijay की सगाई हो गई, जानें दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर
उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे लिए एक नया कॉन्सेप्ट है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सच कहूँ तो मुझे अपने किरदार के बारे में कुछ पता ही नहीं था। यह सफ़र मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है। मैंने बिना कुछ जाने-समझे यह सब किया। एक कलाकार के तौर पर, मैं सेट पर जाती हूँ और खुद को निर्देशक, पूरी कास्ट और क्रू के लिए समर्पित कर देती हूँ। वे भी मेरा साथ देते हैं और मुझे आगे बढ़ाते हैं।”
हिंदू से शादी करने ट्रोल हो रही ये मुस्लिम एक्ट्रेस, अब खुद दिया मुंहतोड़ जवाब
‘थामा’ दिवाली पर 21 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्साह है।
View this post on Instagram


