Best RAW movies in bollywood: वो 5 सितारे जिन्होंने जासूसी फिल्मों में मचा दिया धमाल

बॉलीवुड के 5 ऐसे जासूस हीरो जिन्होंने ‘वॉर’, ‘एजेंट विनोद’, ‘मद्रास कैफ़े’, ‘मिशन मजनू’ और ‘स्पेशल ऑप्स’ जैसी फिल्मों में जासूसी की नई पहचान बनाई। जानिए इनके किरदार और खासियतें।

Best RAW movies in bollywood: बॉलीवुड में जासूसी फिल्मों का अलग ही आकर्षण रहा है। एक्शन से लेकर ड्रामा तक कई अभिनेताओं ने जासूसी किरदारों को नए अंदाज में पेश किया है। यहां हम आपके लिए ऐसे पांच हीरो की फेहरिस्त लेकर आए हैं जिन्होंने अपने किरदारों से जासूसी को स्टाइलिश और गहन रूप दिया।

पहला हीरो

ऋतिक रोशन ने ‘वॉर’ में मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाकर एक्शन जासूस की नई परिभाषा बनाई। उनकी जबरदस्त स्टंट पर्फॉर्मेंस और दमदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी में रोमांच और तेज़ रफ्तार ने इसे खास बनाया।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस क्वीन ने 30 रुपये रोज की नौकरी से की थी शुरुआत, अब है नेशनल आइकन!

दूसरा हीरो

सैफ अली खान ने ‘एजेंट विनोद’ में एक ग्लोबल सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय साजिश, तेज़ एक्शन और रहस्यमय कहानी के साथ यह फिल्म बॉलीवुड के स्टाइलिश जासूस किरदारों में शुमार हो गई।

तीसरा हीरो

जॉन अब्राहम (Best RAW movies in bollywood) ने ‘मद्रास कैफ़े’ में एक राजनीतिक जासूस की भूमिका निभाई जो तनावपूर्ण मिशन में फंसा होता है। इसके बाद ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ में उन्होंने एक अंडरकवर रॉ एजेंट के रूप में वापसी की, जिससे उनकी गहरी समझ और अभिनय का प्रदर्शन हुआ।

ये भी पढ़ें- aishwarya rai salman khan love story hindi: ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री

चौथा हीरो

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 1970 के दशक की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी मिशन पर आधारित इस फिल्म में एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई। देशभक्ति और जासूसी का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों को काफी प्रभावित करने वाला रहा।

पांचवा हीरो

तो वहीं, करण टैकर ने नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में फारूक अली की भूमिका निभाई। उनके अभिनय ने खुफिया एजेंसियों की दुनिया में गहराई और यथार्थवाद लाया। यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया।

Related Articles

Back to top button