मुरादाबाद: दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन ने कसी लगाम

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में बिना लाइसेंस चल रहे घी के कारखाने पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान डेढ़ क्विंटल से अधिक घी बरामद किया गया। मौके पर मौजूद डिब्बों और घी के सैंपल को विभाग ने सील कर जांच के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री बिना किसी पंजीकरण और लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। दीपावली से पहले नकली घी की बिक्री की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जनता से अपील की है कि त्योहारों पर खाद्य पदार्थ खरीदते समय ब्रांड और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

कटघर पुलिस और खाद्य सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button