सकल हिंदू समाज मंडल धम्मौर द्वारा हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन

धम्मौर -सुलतानपुर/सकल हिंदू समाज मंडल धम्मौर द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर हनुमानगढ़ी मंदिर धम्मौर में हिंदू सम्मेलन बस्ती प्रमुख के संयोजकत्व मे आयोजित किया गया। संघ द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन को अपने जीवन मे उतारने के लिए सघं द्वारा एक-एक कर गिनाते हुए अपने जीवन मे उतारने के लिये संकल्प दिलाया।
उन्होने भारत माता की जयकारे के साथ से आए हुए हिन्दू भाई बहन व माताओं के बीच अपने उदबोधन मे पंच परिवर्तन पर विस्तृत पूर्वक व्याख्यान दिया। सर्वप्रथम सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वभाव जागरण, नागरिक कर्तव्य, यह पांच परिवर्तन जो प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है, एक-एक कर उसके फायदे भी गिनाया।
समाज में व्यस्ततम जिंदगी से परिवार टूट रहा है संघ चाहता है कि परिवार में मूल्य आधारित जीवन आपसी सम्मान और संवाद कायम रहे ताकि आने वाली अगली पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिले उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में जल संरक्षण बहुत बड़ा महत्वपूर्ण है जल संरक्षण के साथ-साथ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। नारी शक्ति पर अपने उदबोधन में नारियों को उनके अपनी जिम्मेदारी से बखूबी अवगत करवाया।
बाताया गया कि संघ एक बड़ा परिवार है जो हमारा हिंदू समाज अपनी संस्कृति को सजाने वाला तथा अपने आप मे एकजुटता के लिये बडी तेजी से चिंतन कर रहा है,जिससे हमारा अखंड भारत और मजबूत होगा। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संगीतमई मां भारती की आरती का आयोजन हुआ, सैकड़ो की संख्या में हिन्दू लोगो ने भाग लिया। संघ ने खासकर हिंदू समाज के लोगों से अपने जीवन में पांच परिवर्तन करने के लिए सीख दिया।
सम्मेलन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया थाना अध्यक्ष धम्मौर द्वारा प्रशासन की पूरी व्यवस्था के साथ स्वयं मौजूद रहीं दरगाही मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की|कार्यक्रम में हिंदू समाज के लोग जात-पात में बट कर आपसी प्रेम को खत्म कर रहे हैं समाज को एकत्रित करने के लिए सकल हिंदू समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उदाहरण के तौर पर रामायण में श्री राम का उदाहरण देते हुए बताया गया कि जिस प्रकार श्री राम ने निषाद राज गुह शबरी के साथ उच- नीच का भेदभाव भूल कर मानवता की मिसाल पेश की और बराबर कर सम्मान दिया|वर्तमान समय में राजनीति को चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उसे बयान को दोहराते हुए सावधान किया गया कि यदि बटोगे तो कटोगे एक हो तो सेफ हो|बांग्लादेश में हो रहे हैं अत्याचार को देखते हुए कहा गया कि सभी लोग अभी समय है अपने समाज में एकत्रित हो जाए उच्च नीति जात-पात का भेदभाव खत्म कर दें इसीलिए यह कार्यक्रम आप सब की जागरूकता के लिए किया गया है कार्यक्रम में संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया था।
कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह ने किया
कार्यक्रम में दयाराम चौरसिया कृष्ण कुमार गुप्ता रवि प्रकाश सिंह राम शंकर मौर्य कुसुम लता मौर्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या कुमुदलता सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे|



