रोज़ कितनी रोटी खाना है सही, जानिए सही मात्रा

Chapati diet: हर दिन कितनी रोटी खाना सेहत के लिए सही है? जानिए उम्र, वजन और लाइफस्टाइल के हिसाब से सही मात्रा।

Chapati diet in hindi: रोटी हमारे रोज़ाना खाने का अहम हिस्सा है, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आपको एक दिन में कितनी चपाती खानी चाहिए? हर मनुष्य के शरीर की जरूरतें अलग होती हैं और उसी हिसाब से रोटी की मात्रा भी तय होती है। कई बार लोग ज़रूरत से ज़्यादा या कम रोटी खा लेते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

क्या है और क्यों है ज़रूरी Chapati Diet

अगर आपका काम दिनभर जिस्म को थकाने वाला है, जैसे मज़दूरी या किसी फैक्ट्री में शारीरिक मेहनत वाला काम, तो आपको रोज़ाना 6 से 8 रोटियों की ज़रूरत हो सकती है । आपका शरीर ज़्यादा ऊर्जा जलाता है, इसलिए कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति के लिए Chapati diet की मात्रा भी अधिक होनी चाहिए ।

ऐसी महिलाएं जो दिनभर हल्की-फुल्की गतिविधियों में लगी रहती हैं, जैसे घर के काम या ऑफिस का काम, उनके लिए 3 से 4 रोटियां काफी मानी जाती हैं। इससे ना तो ऊर्जा की कमी होगी और ना ही वज़न बढ़ेगा।

high protein diet hindi tips: सेहत के लिए बेस्ट हैं ये 4 फूड्स, मिलता है भरपूर प्रोटीन

पुरुषों के लिए क्या है सही मात्रा

पुरुष जो ज़्यादा ऐक्टिव नहीं हैं मगर फिर भी रोज़मर्रा के काम करते हैं, उनके लिए 5 से 6 रोटियों का सेवन पर्याप्त होता है । इससे शरीर को ज़रूरी पोषण मिलता है और वज़न भी बैलेंस में रहता है।

best salt for heart health: जानें कौन सा नमक आपके दिल के लिए सबसे सुरक्षित

आपको बता दें कि सिर्फ रोटी खाना ही काफी नहीं है। हेल्दी रहने के लिए आपको अपने खाने में सब्ज़ियाँ, दालें, फल और भरपूर पानी भी शामिल करना चाहिए। ये सभी चीज़ें मिलकर आपके जिस्म को पूरा पोषण देती हैं ।

Related Articles

Back to top button