होना चाहते हैं तगड़े, दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

Muscle Gain Foods: मसल्स और वजन बढ़ाने के लिए प्रभावी डाइट टिप्स जानें। इन खाद्य सामग्री से कैसे मसल्स गेन और शरीर को ताकत मिल सकती है ये भी जानिए।

Muscle Gain Foods: वजन कम करने और मसल्स गेन करने की समस्या आजकल एक आम चर्चा बन गई है। जबकि कुछ लोग मोटापे से परेशान होते हैं, वहीं कई लोग दुबलेपन के कारण वजन और मसल्स गेन करने में संघर्ष कर रहे हैं। अगर आप भी दुबलेपन से जूझ रहे हैं और शरीर में ताकत महसूस नहीं करते, तो आपको सप्लीमेंट्स की जगह कुछ खास आहार को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। जानिए, कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो मसल्स गेन में मदद कर सकते हैं।

पहला फूड

अगर आप नॉन-वेज खाने के शौकिन हैं तो चिकन ब्रेस्ट को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। यह प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मसल्स बनाने के लिए जरूरी है। जिम जाने वाले लोग इसको अपनी डायट का हिस्सा बनाते हैं क्योंकि इससे मसल्स गेन की प्रक्रिया को बल मिलता है। चिकन ब्रेस्ट से 100 ग्राम में 30 ग्राम प्रोटीन मिलता है जो शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

दूसरा फूड

वेजिटेरियन डाइट वाले लोग पनीर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, पनीर को अगर आपने सब्जी के साथ पकाकर खाया, तो उसका असर उतना नहीं होता। पनीर को कच्चा खाएं और अपनी दिनचर्या में हर दिन लें। इसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं। 100 ग्राम पनीर से आपको लगभग 18 से 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो मसल्स के विकास में मदद करता है।

तीसरा फूड

अंडा मसल्स गेन के लिए एक आदर्श आहार माना जाता है। ये प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं और वजन बढ़ता है। अगर आप रोज़ाना एक अंडा खाते हैं, तो आपका शरीर प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत पूरी कर सकता है। इसके अलावा, यह मसल्स बनाने में भी सहायक होता है।

चौथा फूड

मसल्स गेन करने के लिए दूध और केला एक बेहतरीन जोड़ी साबित हो सकते हैं। आप इन दोनों को मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती है। केला प्रोटीन, फाइबर और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, वहीं दूध वजन बढ़ाने में सहायक होता है। इस संयोजन से आपका मसल्स गेन तेज़ी से हो सकता है।

Health Care Tips: सर्दियों में शरीर को हीटर बना देते हैं ये 5 फूड

पांचवां फूड

अगर आप वजन बढ़ाने और मसल्स मजबूत करने के इच्छुक हैं तो स्टार्च वाली सब्जियाँ जैसे आलू, शकरकंद और कॉर्न्स अपनी डायट में जरूर शामिल करें। ये सब्जियाँ न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषण भी देती हैं जो मसल्स बनाने के लिए आवश्यक होते हैं।

Related Articles

Back to top button