गधा पालें और बनें लखपति! सरकार दे रही है 50 लाख, यहां करे आवेदन

National Livestock Mission: केंद्र सरकार की नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के तहत गधा, घोड़ा और ऊंट पालन पर 50% तक सब्सिडी मिल रही है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा 50 लाख रुपये तक का अनुदान।

National Livestock Mission: ग्रामीण इलाकों में नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए सरकार ने एक खास अवसर तैयार किया है। केंद्र सरकार की नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के तहत अब गधा, घोड़ा और ऊंट पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पशुपालन से जुड़े नए रोजगार तैयार करना और कम हो रही कुछ पशु प्रजातियों की संख्या को बढ़ाना है।

गधों की घटती संख्या बनी चिंता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में गधों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कम हुई है और अब यह लगभग 2 लाख के आसपास ही रह गई है। यही वजह है कि सरकार इस क्षेत्र में लोगों को निवेश के लिए प्रेरित कर रही है ताकि इन पशुओं का पालन फिर से बढ़ सके।

लाखों रुपये की सब्सिडी का प्रावधान

इस योजना में किसान, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक कंपनियां आवेदन कर सकती हैं। प्रोजेक्ट की कुल लागत का लगभग 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। अधिकतम सहायता राशि 50 लाख रुपये तक हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति गधा पालन शुरू करना चाहता है तो उसे 50 मादा और 5 नर गधों की यूनिट बनानी होगी। इसी तरह घोड़ा और ऊंट पालन के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध है।

महिलाओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है सरकार की ये 5 योजनाएं

ऐसे करें अप्लाई

इस योजना की एक खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। इच्छुक लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में गांवों में रहने वाले युवाओं और किसानों के लिए यह योजना पशुपालन आधारित नया व्यवसाय शुरू करने का अच्छा अवसर बन सकती है। आवनदे के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के वेबसाइट पर वीजिट करें।

Related Articles

Back to top button