23 की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने तोड़े रिकॉर्ड्स, तेंदुलकर और कोहली की लिस्ट में तीसरे नंबर पर

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने एक और ऐतिहासिक पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ दिया। यह जायसवाल का टेस्ट फॉर्मेट में सातवां शतक है और वेस्टइंडीज के विरुद्ध उनका दूसरा।

अब वह 23 साल की उम्र तक सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं। उन्होंने रवि शास्त्री और शुभमन गिल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली टेस्ट में धमाका, टीम इंडिया को दिलाई जीत

10 अक्टूबर, शुक्रवार को दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी ने भारत को जीत दिला दी। पहले मैच की हार से उबरते हुए टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और जायसवाल ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात पहले ही कही जा रही थी…प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

उन्होंने सुबह के सत्र में संभलकर शुरुआत की और लंच के बाद आक्रामक अंदाज में खेलते हुए अपना आठवां अंतरराष्ट्रीय शतक ठोका। यह पारी बताती है कि जायसवाल केवल एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक मैच विनर भी बन चुके हैं।

23 साल की उम्र तक सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी

23 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 26 पारियों में 12 शतक जड़ दिए थे। उनके बाद इस सूची में भारत के सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 80 पारियों में 11 शतक बनाए। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स हैं, जिनके नाम 54 पारियों में 9 शतक दर्ज हैं।

इस लिस्ट में अब भारत के यशस्वी जायसवाल भी शामिल हो गए हैं, जिनके नाम 7 टेस्ट शतक हैं और वे 23 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीयों में से एक हैं। यशस्वी के साथ इस सूची में एलेस्टेयर कुक (इंग्लैंड), जावेद मियांदाद (पाकिस्तान), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) और केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) भी शामिल हैं, जिनके नाम भी 23 की उम्र तक 7-7 टेस्ट शतक हैं।

Related Articles

Back to top button