रामपुर में श्रीहरी आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रावण दहन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर।कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना और पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

रावण दहन के ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए हजारों लोग मैदान में एकत्र हुए और इस पल के साक्षी बने। जयकारों, आतिशबाज़ी और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रावण दहन ने अहंकार पर धर्म की विजय का संदेश दिया।

इस मौके पर मंच से अतिथियों ने कहा कि रामलीला हमारी परंपरा और संस्कृति की धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।

श्रीहरी आदर्श रामलीला मैदान में विजयादशमी के अवसर पर हुआ रावण दहन।

मंचन के दौरान भगवान श्रीराम ने तीर चलाकर रावण का वध किया, और देहन के बाद पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

धधकते रावण के साथ ही कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि— “असत्य पर आज फिर सत्य की जीत सिद्ध हुई”।

भीड़ ने आतिशबाज़ी और जयकारों के साथ धर्म और विजय के इस उत्सव का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button