ट्रैक्टर ने बाइक सवार में मारी टक्कर: युवक घायल

ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार,घायल इलाज को पीजीआई रैफर

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र अन्तर्गत भरथना-बकेवर मार्ग स्थित मोहल्ला राजगंज में बीती रविवार की रात्रि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही भरथना सीओ राम बदन मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को आनन फानन में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।

जानकारी के अनुसार चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुवरिया चौपला निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर भरथना से गांव जा रहा था। करीब साढ़े छह बजे बकेवर मार्ग पर संस्कृत पाठशाला के सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टकर मार दी।

जिससे बाइक सवार सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ राम वदन मौर्य व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जबकि दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया। घायल की पत्नी ऊषा ने जानकारी देते हुए बताया कि पति सुबह करीब दस बजे घर से निकले थे। प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button