गांधी जयंती: बच्चों ने गांधी के आदर्शों को किया याद

जसवंतनगर,इटावा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बचपन प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों ने सादगी और उत्साह के साथ महात्मा गांधी जयंती मनायी। विद्यालय में चित्रकला,हस्तशिल्प प्रतियोगिता और नाट्य रूपांतरण का आयोजन हुआ।

बच्चों ने गांधीजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुने और यह जाना कि छोटी-सी कोशिश भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित स्वच्छता गतिविधियां भी कराई गईं। विद्यालय निदेशक राहुल दीक्षित ने कहा कि बचपन से ही बच्चों में नैतिक मूल्यों के बीज बोना जरूरी है और गांधी जयंती इस दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। अंत में नन्हें विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति और शांति से भर दिया। शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button