Dirty Baba Swami Chaitanyananda का एक और काला राज खुला, फोन में मिली ये गंदी चीजें

Dirty Baba Swami Chaitanyananda Saraswati के काले कारनामों का अब एक के बाद एक खुलासा हो रहा है। दिल्ली पुलिस चैतन्य नंद से गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस को उसके मोबाइल में कई लड़कियों के साथ चैट मिले हैं। चैतन्य नंद के मोबाइल में कई लड़कियों की डीपी के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य नंद को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

17 छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी Dirty Baba Chaitanyananda को सोमवार को पूछताछ के लिए उसके ही संस्थान ले जाया गया। पुलिस ने उसके कुकर्मों के सबूत इकट्ठा किए। चैतन्य नंद को आगरा के एक होटल से अरेस्ट किया गया। इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे पाँच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं, मगर उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

ये भी पढ़ें- Swami Chaitanyanand Saraswati: 300 पन्नों में लिखे बाबा के काले कारनामे; संस्थान में था टॉर्चर चैंबर!

पूछताछ जारी (Baba Chaitanyananda Case Update)

पुलिस का कहना है कि चैतन्य नंद पूछताछ के दौरान बार-बार झूठ बोल रहा है। बाबा की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। Dirty Baba Swami Chaitanyananda Saraswati संस्था की लड़कियों को अश्लील संदेश भेज रहा था। अब बाबा के मोबाइल से इसकी पुष्टि हो गई है। चैतन्य नंद के मोबाइल में लड़कियों के साथ चैट मिली हैं। इन चैट में बाबा तरह-तरह के प्रलोभन देकर लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- Swami Chaitanyananda Saraswati कौन हैं, जिन पर 16 लड़िकयों ने लगाया गंदा काम करने का आरोप

मोबाइल में कई लड़कियों की डीपी के स्क्रीनशॉट (Disclosure about Chaitanyananda Baba)

बता दें कि Dirty Baba ने कई एयर होस्टेस के साथ तस्वीरें खींचकर अपने फोन में सेव कर ली। उसके मोबाइल में कई लड़कियों की डीपी के स्क्रीनशॉट हैं। चैतन्यानंद सरस्वती पुलिस की जाँच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। Dirty Baba कड़ी पूछताछ और अपने खिलाफ सबूत दिखाने के बाद ही दिल्ली पुलिस के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button