पंजाब के इस फैसले से इन 7 राज्यों को मिलेगी LPG गैस, खत्म होगा लाइन का झंझट
cylinder shortage in India: पंजाब में एलपीजी संकट से आम जनता पर बढ़ता दबाव, बठिंडा रिफाइनरी ने उत्पादन तीन गुना बढ़ाया, सरकार और अधिकारियों की निगरानी में राहत के प्रयास, अंतरराष्ट्रीय विवाद से तेल आपूर्ति प्रभावित।

cylinder shortage in India: पंजाब में रसोई और व्यावसायिक उपयोग के लिए एलपीजी की कमी ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। कई जिलों में सिलेंडर की भारी मांग और अस्थायी भंडारण ने बाजार में तनाव पैदा कर दिया है। ऐसे समय में बठिंडा स्थित गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी ने अपने उत्पादन को तीन गुना बढ़ाकर नागरिकों को कुछ राहत देने की दिशा में कदम उठाया है।
रिफाइनरी का उत्पादन बढ़ा, सिलेंडरों की संख्या में इजाफा
रिफाइनरी पहले प्रतिदिन 1000 टन एलपीजी का उत्पादन करती थी, जिसे अब 3000 टन तक बढ़ा दिया गया है। इससे रोजाना लगभग 90700 सिलेंडरों की उपलब्धता 2.72 लाख से अधिक हो गई है। इस एलपीजी की आपूर्ति न केवल पंजाब में बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश तक की जा रही है।
अधिकारी और सरकार की निगरानी
आरसेलर कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मित्तल ने कहा कि वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण देश में एलपीजी संकट गहरा गया है। रिफाइनरी ने इसे देखते हुए उत्पादन बढ़ाया ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे तेल कंपनियों के संपर्क में रहें और एलपीजी की कमी को जल्द पूरा करें। उन्होंने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
गैस सप्लाई में रुकावट; भारत में कितने दिनों का स्टॉक बचा है, जानें सरकार की रणनीति क्या
खाद्य आपूर्ति और नागरिक मामलों के मंत्री लालचंद कटारू चक ने बताया कि विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारी मिलकर उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार से भी आग्रह किया गया है कि संकट को देखते हुए जनता को राहत देने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।



