Swami Chaitanyanand Saraswati: 300 पन्नों में लिखे बाबा के काले कारनामे; संस्थान में था टॉर्चर चैंबर!
दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट में Chaitanyanand Saraswati पर छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप, डीन व महिला स्टाफ भी शामिल।

Swami Chaitanyanand Saraswati: देश की राजधानी दिल्ली के Vasant Kunj स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च नामक संस्थान के प्रमुख पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने ज़रूरतमंद और आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं का यौन शोषण किया। गौरतलब है कि संस्थान के डीन और दो महिला कर्मचारी भी इस कृत्य में शामिल रही हैं।
आखिर हुआ क्या था (Chaitanyanand Saraswati case)
पुलिस का इल्जाम है कि इस संस्थान के प्रमुख, स्वयंभू Swami Chaitanyanand Saraswati ने संस्थान के भूतल पर यौन शोषण का अड्डा बना रखा था। इस मामले में पीड़ित छात्राओं के ज़रूरी दस्तावेज़ और प्रमाणपत्र ज़ब्त किए जा रहे थे ताकि वे अपनी आवाज़ न उठा सकें या संस्थान छोड़कर न जा सकें।
इल्जाम है कि आरोपी Swami Chaitanyanand अपनी नई लग्ज़री कार खरीदने के बाद विशेष पूजा के बहाने कई छात्राओं को हरिद्वार ले गए। बताया जा रहा है कि वापस लौटने पर उसने इन छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। इस पूरे नेटवर्क में डीन और दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस पीड़ितों के बयान और सबूत इकट्ठा करने में जुटी है।
इस घटना का खुलासा कैसे हुआ, ये भी चौंकाने वाला है। 1 अगस्त को भारतीय वायुसेना मुख्यालय से एक ग्रुप कैप्टन अधिकारी ने एक ईमेल भेजकर इस संस्थान की छात्राओं की शिकायतों की जानकारी दी थी। इस संस्थान में वायुसेना के कुछ अधिकारियों की बेटियाँ भी पढ़ती थीं और उन्होंने अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद मामला सामने आया।
ये भी पढ़ें- Swami Chaitanyananda Saraswati कौन हैं, जिन पर 16 लड़िकयों ने लगाया गंदा काम करने का आरोप
पुलिस कार्रवाई शुरू (Chaitanyanand case update)
इस प्रकरण में छात्राओं की शिकायत के बाद 2 अगस्त को थाने में मुकदमा संख्या 320/2025 दर्ज किया गया। इसके बाद 4 और 5 अगस्त को पुलिस को और सबूत दिए गए। अब तक कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 17 छात्राओं ने सीधे तौर पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें अश्लील संदेश भेज रहा था, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और शारीरिक उत्पीड़न की कोशिश कर रहा था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू कर दी है। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



