ind vs pak news: ट्रॉफी चोर…गजब बेइज्जती

ind vs pak news: खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर और परिणाम वही है…भारत की जीत। एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पोस्ट सुर्खियों में है। पीएम मोदी की इस पोस्ट ने जहां प्रत्येक भारतीय का दिल जीत लिया है, वहीं समूचे पाकिस्तान को मिर्ची लग चुकी है।

मैदान पर एक बार फिर पाकिस्तान की धुलाई (highlights pak vs ind)

पाकिस्तान के कुछ बड़बोले नेता और पूर्व क्रिकेटर शर्मनाक पराजय का गम कम करने को भारत और पीएम मोदी पर अपनी भड़ास निकालने को मजबूर हैं। सीमा पार से सोशल मीडिया पर भारत विरोधी मुहिम तेज हो रही है। जिन्हें टीम इंडिया की काबिलियत पर पूरा भरोसा था, उनके लिए मैच का परिणाम आश्चर्यजनक नहीं है। चूंकि उन्हें मालूम था कि मैदान पर एक बार फिर पाकिस्तान की जमकर धुलाई होना तय है।

ये भी पढ़ें- Haris rauf news: जानें रऊफ क्यों है एशिया कप T20I का सबसे खतरनाक गेंदबाज़

दरअसल पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक है। भारत के साथ भिड़ंत से पहले पीसीबी के लड़ाके मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। फिर चाहे वह बल्लेबाज हो या गेंदबाज, सभी का ‘नर्वस’ सिस्टम ऑन हो जाता है। ऐसे में वह चाहकर भी मैदान पर कोई करिश्मा नहीं कर पाते हैं। एशिया कप का बेशक समापन हो गया है, मगर यह आयोजन भारत-पाकिस्तान के बीच मैदान पर उभरे विवादों के लिए ज्यादा जाना जाएगा।

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती (final in asia cup 2025)

शेक हैंड विवाद के बाद ट्रॉफी विवाद ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती करा दी है। एशिया कप के लीग मैच में टॉस होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने प्रतिद्वंदी टीम के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सवाल उठाकर मैच रेफरी को कटघरे में खड़ा कर दिया था। फाइनल मैच में हार के बावजूद पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी जिस तरह से ट्रॉफी व पदक अपने साथ होटल ले गए हैं, उससे उनके देश की दोबारा घोर बेइज्जती हो रही है।

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan T20I record: जानें भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया

टूर्नामेंट की विजेता भारतीय टीम ने पीसीबी अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से साफ कर दिया था। विजेता टीम के इस फैसले से नाराज पीसीबी अध्यक्ष ने वह घटिया हरकत कर दी, जो आज तक क्रिकेट जगत में कभी देखने को नहीं मिली है। उधर, पाकिस्तान की हार से हताश फैंस अब खिलाड़ियों की खूब लानत-मलानत करने पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

बता दें कि ind vs pak की latest news के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पोस्ट भी चर्चाओं में है। उन्होंने लिखा कि ‘मैदान’ कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का अभिनंदन। भारत की जीत पर बॉलीवुड भी बल्लियां उछलने लगा। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर को ट्रोल भी कर लिया।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2025: मैच के बाद हाथ न मिलाने पर BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

उन्होंने लिखा कि जीत गए, अभिषेक बच्चन ने बढ़िया खेला। उधर जबान लड़खड़ाई और इधर बिना बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग किए लड़खड़ा दिया दुश्मन को। वैसे पाकिस्तानियों को सबसे ज्यादा परेशानी पीएम मोदी के पोस्ट से हुई। पीएम मोदी ने पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर पड़ोसी मुल्क की दुखती नस को और दबा दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनातनी चरम पर है।

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद वह अपने जख्मों को दिखाने से परहेज करता रहा है। टीम इंडिया के फैंस का मानना है कि सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने पाकिस्तान को मैदान पर धूल चटाकर भारतीयों का दशहरा और दीपावली पहले ही मनवा दी है।

Related Articles

Back to top button