अब अमीरों का राशन कटेगा, गरीबों को मिलेगा हक; जानिए कैसे

Ration Card Update 2025 In Hindi: देहात क्षेत्र में 10,000 से अधिक पात्र लोगों को नया राशन कार्ड मिलेगा। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें।

Ration Card Update 2025: यूपी के आगरा शहर में ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्र में भी राशन कार्ड बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। दस हजार से ज्यादा पात्र लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड बना सकेंगे। इसके लिए किसी भी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन अप्लाई आप कर सकते हैं।

गरीबों के हक के राशन खा रहे हैं अमीर (Update Ration Card Details 2025)

देहात क्षेत्र में Ration Card का लक्ष्य करीब करीब पूरा हो गया था। इसलिए राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अब नया राशन कार्ड बनवाए जाने का भरपूर मौका है। गरीबों के हक के राशन को अमीर खा रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या 10,000 से ज्यादा है।

शासन स्तर से वाहन स्वामी और आयकर दाताओं की सूची मिली है। उसके आधार पर सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके राशन कार्ड निरस्त होना निश्चित है। उनके स्थान पर पात्र लोगों को नया राशन कार्ड बनवाए जाने का मौका मिल सकेगा। अभी तक देहात क्षेत्र में नया राशन कार्ड बनवाना मुश्किल था।

PAN कार्ड इनएक्टिव होने पर क्या करें, जानिए आसान तरीका अभी

आय करदाता और वाहन स्वामियों की फेहरिस्त मिलने के बाद यह संभव है। पात्र लोगों को आधार कार्ड शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी मौका मिल सकेगा और वह राशन कार्ड बनवा सकेंगे। कुल सरकारी राशन की दुकान 10,247 है। इसी के साथ ही अंतोदय राशन कार्ड धारक शहरी क्षेत्र में 2503 और देहात क्षेत्र में 762 और इसी के साथ ही पात्र राशन कार्ड धारक शहरी क्षेत्र में 28,000 से भी ज्यादा है।

अब राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान (How to apply Ration Card)

यदि आपके पास Ration Card नहीं है तो अब आप घर बैठे भी अपने मोबाइल से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके सीधे-सीधे 2025 में Ration Card Update करवा सकते हैं। खास बात यह है कि इस काम के लिए आपको किसी गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं है और ना ही आपको इसके लिए कहीं लंबी लाइन में लगना पड़ेगा। बस राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके बाद आप आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे और आपको सरकार की तरफ से निशुल्क राशन भी मिलेगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद है।

Related Articles

Back to top button